सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धम्मदीक्षा दिवस (धम्मचक्रप्रवर्तन दिवस) 14 अक्टूबर

 धम्मदीक्षा दिवस (धम्मचक्रप्रवर्तन दिवस)14अक्टूबर पर आप सभी साथियों को बहुत बहुत हार्दिक बधाई--

डा.बाबासाहब अम्बेडकर ने 1935 में घोषणा की थी कि मैं हिंदू धर्म में पैदा अवश्य हुआ हूं परंतु हिंदू के रूप से मरूँगा नहीं  उन्होंने सभी धर्मों का भली-भीति अध्ययन किया और पाया कि केवल बौद्ध धम्म ही विज्ञान की कसौटी पर पूरा उतरता हे ये धर्म समानता,स्वतंत्रता,न्याय व प्रज्ञा (ज्ञान) पर आधारित है,इसमें मानव प्रेम, अपनापन ब भाईचारा है यह भ्रमो के जाल में नही फसाता है इसमें कर्मकांड और पाखंड नहीं है, यह ना तो स्वर्ग या मुक्ति का प्रलोभन देता है और ना ही आत्मा और परमात्मा के चक्कर में उलझाता है इसमें न तो देवी-देवताओं को खुश करना होता है और न ही देवी-देवताओं से डरना होता है,इसमें देवी-देवताओं द्वारा किसी अनिष्ट का भी कोई डर नहीं होता, इसमें तो केबल बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में उतार कर दुख और भय से मुक्त होकर ‘संपूर्ण मानव’ जीवन जीना होता है, उन्होंने पाया कि बौध धम्म ‘अत्त दीपो भव’ अर्थात अपना दीपक स्वयं बनो का सिद्धांत देकर मनुष्य को अपने आप पर निर्भर होना सिखाता है.

   उन्होंने घोषणा की कि वे 14 अक्तूबर 1956 को नागपुर शहर मे बुद्ध धम्म की दीक्षा लेंगे , समारोह में पहुंचने के लिये नागपुर की ओर आने वाली सभी गाडियो में रिकार्ड तोड़ भीड़ थी,लाखों लोग जैसे भी वे पहुँच सकते थे, धूमधाम से नागपुर पहुंचे, कई लोगों ने नागपुर पहुँचने के लिए अपने आभूषण तक बेच दिए, हज़ारो लोग ऐसे भी थे, जिनके पास रेल किराए तक के पैसे नहीं थे, फिर भी वे मीलों पद यात्रा करते हुए ‘भगवान बुद्ध की जय’, ‘बाबा साहब की जय’ के नारे लगाते हुए दीक्षा स्थल पर पहुँचे , लोग जत्थे बना-बनाकर आ रहे थे, वे इस प्रकार झूमते-गाते, यात्रा कर रहे थे, मानों जीवन की कोई अति प्रसन्न और महत्वपूर्ण यात्रा कर रहे हो, वे प्रसन्न क्यों न होते, यह दिन उनकी धार्मिक दासता के अंत का दिन था और मुक्ति – दिवस का महान पर्व, नारे लग रहे थे, ‘आकाश-पाताल एक करो बुद्ध धम्म स्वीकार करो -

  14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में लगभग दस लाख लोगों के विशाल जनसमूह के सामने त्रिशरण-बुद्ध शरणं गच्छामि, धम्म्म शरणं गच्छामि, संघ शरणं गच्छामि, और पंचशील – (1) हिंसा न करना, (2) चोरी न करना, (3) झूठ न बोलना, (4) व्याभिचार न करना और (5) नशा न करना, मंत्रों का बाबा साहब ने पाली भाषा में उच्चारण किया ओर बौध धम्म में प्रवेश कर गए,15 अक्तूबर 1956 को बाबा साहब ने स्वयं, लगभग लाखों  अनुयायियों को बौद्ध धम्म की दीक्षा दी,डॉ.अंबेडकर ने दीक्षा लेने वालो को निम्नलिखित 22 प्रतिज्ञा भी करवाईं-

वे बाईस प्रतिज्ञाएं निम्न हैं-

1. मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूँगा और न ही मैं उनकी पूजा करूंगा .

2. मैं राम और कृष्ण को कभी ईश्वर नहीं मानूँगा, और न ही मैं उनकी पूजा करूंगा ।

3. मैं गौरी, गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी देवी देवता को नहीं मानूँगा और न ही उनकी पूजा करूंगा .

4. ईश्वर ने कभी अवतार लिया है, इस पर मेरा विश्वास नहीं .

5. मैं ऐसा कभी नहीं मानूँगा कि तथागत बुद्ध विष्णु के अवतार है ऐसे प्रचार को मैं पागलपन और झूठा समझता हूँ .

6. मैं कभी श्राद्ध नहीं करूंगा और न ही पिंडदान करवाउँगा .

7. मैं बौध धम्म के विरूद्ध कभी कोई आचरण नहीं करूंगा .

8. मैं कोई भी क्रिया-कर्म ब्राह्मणों के हाथों से नहीं करवाऊंगा .

9. मैं इस सिद्धांत को मानूँगा कि सभी इंसान एक समान है .

10. मैं समानता की स्थापना का यत्न करूंगा .

11. मैं बुद्ध के आष्टांग मार्ग का पूरी तरह पालन करूंगा .

12. मैं बुद्ध के द्वारा बताई हुई दस परिमिताओ का पूरा पालन करूंगा .

13. मैं प्राणी मात्र पर दया रखूँगा और उनका लालन-पालन करूंगा.

14. मैं चोरी नहीं करूंगा .

15. मैं झूठ नहीं बोलूँगा .

16. मैं व्याभिचार नहीं करूंगा .

17. मैं शराब नहीं पीऊंगा .

18. मैं अपने जीवन को बुद्ध धम्म के तीन तत्वो-अथार्त प्रज्ञा, शील और करूणा पर ढालने का यत्न करूंगा .

19. मैँ मानव मात्र के विकास के लिए हानिकारक और मनुष्य मात्र को उच्च – नीच मानने वाले अपने पुराने हिंदू धर्म को पूर्णत: त्यागता हूँ और बुद्ध धम्म को स्वीकार करता हूँ .

20. यह मेरा पूर्ण विश्वास है कि गौतम बुद्ध का धम्म ही सही धम्म हैं .

21. मैं यह मानता हूँ कि अब मेरा नया जन्म हो गया है .

22. मैं यह प्रतिज्ञा करता हूँ कि आज से मैं बुद्ध धम्म के अनुसार आचरण करूँगा .

बाब साहब के धर्म परिवर्तन पर हिंदू नेताओं ने बहुत शोर-गुल किया ,बाबा साहब ने स्पष्ट किया कि हिंदुओं को असल चिंता इस बात की हैं कि उनकी गंदगी कौन उठाएगा ? सफाई आदि का काम कौन कंरेगा ? उनके मृत पशु कौन उठाएगा ? उनकी बेगार कौन करेगा ? आदि .

आज देर से ही सही, बाबा साहब के प्रयत्नो के फलस्वरूप, भारत सरकार ने अधिनियम जारी किए है कि बुद्ध धम्म अपनाने वाले दलित वर्ग के लोगों को आरक्षण की सुविधा पूर्व की भाँति दी जाती रहेगी,

बाबा साहब के प्रयासो का ही फल है कि बौद्ध धम्मचक्र आज भारत के राष्टीय ध्वज मे शान से लहरा रहा हैं और भारत की मुद्रा मे अशोक स्तंभ के शेर और संसद भवन के मुख्य द्वार पर अंकित ‘सत्यमेव जयते’ भारत पर बौद्ध धम्म के आधिपत्य का उदघोष कर रहा है .

हर एक मनुष्य का जीवन विषयक तत्वप्रणाली होनी चाहिए क्योंकि अपने आचरण को नापने हर एक के पास कोई न कोई मानदंड होना चाहिए,तत्वप्रणाली कुछ और न होकर अपने जीवन को नापने का एक मानदंड ही होती है,मेरी सामाजिक तत्वप्रणाली निश्चय ही तीन शब्दो मे समाहित की जा सकती है वे हैं स्वतंत्रता,समानता और बन्धुत्व,और मैंने यह तत्वप्रणालियां अपने गुरु तथागत बुद्ध से ली हैं जिसमे असीमित स्वतंत्रता,समानता,बन्धुत्व तथा न्याय का महासागर है इसीलिए मैंने तथागत बुद्ध की शरण में जाने का फैसला किया है..

  "डा. बाबासाहब अम्बेडकर"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दीपावली क्यों मनाया जाता है पूरी जानकारी पढ़िए

 इतिहास के पन्नों से... ‘दीपदानोत्सव’,   दीपावली अथवा ‘दीपदानोत्सव’........ ✍️की बुद्ध धम्म में ऐतिहासिकता ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाय तो ‘दीपावली’ को ‘दीपदानोत्सव’ नाम से जाना जाता था और यह वस्तुतः एक बौद्ध पर्व है जिसका प्राचीनतम वर्णन तृतीय शती ईसवी के उत्तर भारतीय बौद्ध ग्रन्थ ‘अशोकावदान’ तथा पांचवीं शती ईस्वी के सिंहली बौद्ध ग्रन्थ ‘महावंस’ में प्राप्त होता है। सांतवी शती में सम्राट हर्षवर्धन ने अपनी नृत्यनाटिका ‘नागानन्द’ में इस पर्व को ‘दीपप्रतिपदोत्सव’ कहा है।  ✍️कालान्तर में इस पर्व का वर्णन पूर्णतः परिवर्तित रूप में ‘पद्म पुराण’ तथा ‘स्कन्द पुराण’ में प्राप्त होता है जो कि सातवीं से बारहवीं शती ईसवी के मध्य की कृतियाँ हैं। तृतीय शती ईसा पूर्व की सिंहली बौध्द ‘अट्ठकथाओं’ पर आधारित ‘महावंस’ पांचवीं शती ईस्वी में भिक्खु महाथेर महानाम द्वारा रचित महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ है। इसके अनुसार बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद तथागत बुद्ध अपने पिता शुद्धोदन के आग्रह पर पहली बार कार्तिक अमावस्या के दिन कपिलवस्तु पधारे थे। कपिलवस्तु नगरवासी अपने प्रिय राजकुमार, जो अब बुद्धत्व प्राप्त क...

श्रवण कुमार कौन था? # श्रवण कुमार की कहानी

 #यह_शिल्पचित्र_चीन_देश_की_बौध्द_गुफाओ_से_लिया_गया ( ह्वेंनसांग चीनी यात्री )  किस तरह हमारे इतिहास को काल्पनिक कहानियों में बदला गया  बोधिसत्व #समण  पुष्कलावती मैं रहकर अपने अंधे माता-पिता की सेवा करते थे I एक दिन वे अपने अंधे माता-पिता के लिए फल लाने गए थे। तभी एक राजा जो शिकार के लिए  निकले समण को अनजाने में बिष-बाण  मार दिए I  समण बोधिसत्व मरे नहीं बल्कि उनका घाव औषधि से ठीक हो गया I माता - पिता की सेवा करनेवाले बोधिसत्व समण की स्मृति में पुष्कलावती मैं स्तूप बना था,जिसका जिक्र ह्वेनसांग अपनी यात्रा वृतांत में करते हैं I यहीं बोधिसत्व समण का इतिहास श्रवण कुमार की कथा के नाम से  वैदिक ब्राह्मणी धर्म ग्रंथ  पुराणों में दर्ज है I जिसकी नकल वैदिक ब्राह्मणों पंडित पुरोहितों ने अपने ग्रंथों में लिखा है... सिर्फ लिखा है कोई भी जमीनी एविडेंस तत्थ्य मौजूद नहीं। ( ह्वेनसांग के यात्रा )  बी.एल. बौद्ध   https://www.facebook.com/profile.php?id=100009084604583&mibextid=ZbWKwL

हमारा देश खतरे में क्यों है जानिए

 समय निकालकर पूरा जरुर पढेI 1 :- जब दो वोट के अधिकार के लिए बाबा साहब लंदन में अंग्रेजों से लड़ रहे थे। तो उस समय मो० अली जिन्ना और सर आगार खां नाम के दो मुसलमान भाइयो ने बाबा साहब का साथ दिया था। . 2 :- जब ज्योतिबा फुले हमारे लिए पहली बार स्कूल खोल रहे थे तब उस समय उस्मान शेख नाम के मुसलमान भाई ज्योतिबा फुले को  जमीन दिया था। . 3 :- माता सावित्री बाई फुले को उस्मान शेख की बहन फातिमा शेख ने सावित्री बाई फुले का साथ दिया और पहली शिक्षिका भी हुई। . 4 :- जब बाबा साहब हमें पानी दिलाने के लिए सत्यग्रह कर रहे थे तो उस सत्यग्रह को करने के लिए जमीन मुसलमान भाइयों ने दिया था। . 5 :- बाबा साहब को संविधान लिखने के लिए संविधान सभा में नहीं जाने दिया जा रहा था, तब बंगाल के 48% मुसलमान भाइयों ने ही बाबा साहब को चुनकर संविधान में भेजा था। खुद हमारे अपने लोगो ने वोट नही दिया था बाबा साहब को। . 6) मुसलमान टीपू सुल्तान ने हमारी बहन बेटी को तन ढकने का अधिकार दिया था अन्यथा हिन्दू ब्राह्मण के  कारण हमारी बहन बेटी को स्तन खुलें रखने के लिए मजबूर किया गया था 😢 . हमारा दुश्मन मुसलमान नही है। हम...