सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महर्षि बालीनाथ जयंती कब मनाई जाती है || महर्षि बालीनाथ का जीवन परिचय || बैरवा दिवस कब मनाया जाता है


31 दिसम्बर को महर्षि बालीनाथ जयन्ती...

   बैरवा सन्तशिरोमणि महाऋषि बालीनाथ जी महाराज...

     जन्म स्थान- ग्राम - मण्डावरी, तहसील-लालसोट, जिला- दौसा (राजस्थान)

जन्म तिथि- 9 मार्च फाल्गुतन सुदी सप्तमी सन 1926 (सन 1869)


   नामकरण- नन्दराम...

    पिता-माता- श्री किशनाराम जी बैरवा (बैण्डवाल गौत्र) एंव श्रीमती सुन्दरबाई मध्यमवर्गाीय किसान परिवार

प्रांरभिक जीवन-...

   गाँव में पाठशाला के अभाव में अध्ययन नहीं कर सकें, किन्तु आदर्श जीवन के लिए जिस सच्चित्रता की आवश्यकता थी वह बचपन से ही प्राप्त कर रहे थे।


   विवाह-...

   किशनाराम जी की पहली सन्तान होने के कारण मात्र 10 वर्ष की आयु में सगाई एवं बंशीपाडा (गंगापुर सिटी) की बैरवा कन्या चम्पाबाई से सन 1882 में 13 वर्ष की आयु में विवाह।


    जीवन गाथा-...

     विवाहोपरान्त राजस्थान में फेली महामारी में माता श्रीमती सुन्दरबाई का देहान्त तथा एक वर्ष बाद ही पिताजी का देहान्त। घर की खेती बाडी का सारा भार नाजुक कन्धों पर आ गया। किन्तु उनका ध्यान किसी दिव्य स्वप्न को साकार करने मे तथा अध्यात्म प्राप्ति में था, अतः गाँव में आए हुए एक गंगागुरू के साथ सौरोंजी (उ. प्रदेश) प्रस्थान।

     कुम्भ मेंले मे जाने पर अवन्तिका (बडनगर) में स्थित भारती पन्थ अखाडा एंव उसके महन्त स्वामी हीरानन्द भारती से प्राभावित होकर सानिध्य ग्रहण स्वामीजी बने एवं नन्दराम से शिवभारती नाम रखा।

      हीरानन्द जी के निर्वाण के बाद शिवभारती महन्त बने, किन्तु साधुओ द्वारा सम्मान नहीं मिलने से पुनः नन्दराम बनकर पण्डित गगांधर से वेद-पुराणों की शिक्षा-दीक्षा एवं संस्कृत का गहन अध्ययन किया।


    पुनः... जन्मभूमि मण्डारी आएं तथा सम्प्रदाय अखाडे में महात्मा तुम्बीनाथ के शिष्य बनकर गुरू गोरखनाथ एवं मत्स्येन्द्रनाथ के उपदेश एवं सहयोग और समाधि की आत्मज्ञान की प्राप्ति की।

   तुम्बीनाथ जी के शिष्य के रूप् में बालीनाथ का नाम प्राप्त कर देश पर्यटन पर जालंधर, गोरखपुर, ओंकारेश्वर, धार, उज्जेन एवं अनेक अन्य जगह सत्संग, साधाना की। पहाडों-कन्दराओं में एकान्त साधना की सात वर्ष बाद वापस अपने गुरू धाम पहुचे एवं तुम्बीनाथ के उतराधिकारी घोषित।


  समाज को योगदान-...

महर्षि बालीनाथ जी ने मीणा, गुर्जर एवं बैरवा जाति को शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करने के साथ कृषि पर ध्यान देने तथा सामाजिक कुरीतियों जेसे बाल-विवाह, नुक्ता प्रथा को बन्द करने का आवहान किया एवं सामाजिक, आर्थिक एवं आर्थिक उन्नति की प्रेरणा दी। उस समय शिक्षा, धर्म एवं संस्कारों की चेतना जागृत का वातावरण बनाया जो समाज के लिए अब भी इतिहास में अविस्मरणीय है।


   निर्वाण-...

  समाज के ऐसे सन्त का निर्वाण 56 वर्ष की आयु में माघ सुदी नवमी संवत (सन 1925) में हुआ।

   मण्डावरी में बालीनाथ जी की समाधि पर प्रतिवर्ष मेला लगता है एवं 31 दिसम्बर को महर्षि बालीनाथ जयन्ती बैरवा समाज द्वारा पूरे प्रदेश में मनाई जाती है।


बी.एल. बौद्ध


<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5460100888476302"

     crossorigin="anonymous"></script>

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 क्रांतिकारी जय भीम  सिंधु घाटी की सभ्यता से यह  बात साबित होती है कि  सिंधु घाटी की सभ्यता पुरुष प्रधान सत्ता नहीं थी    सिंधु घाटी की सभ्यता स्त्री प्रधान सत्ता थी स्त्री ही घर की प्रमुख हुआ करती थी मुझे यह बताने की जरूरत नहीं  स्त्री प्रधान  सत्ता के कारण सिंधु घाटी की सभ्यता एक उन्नत सभ्यता थी  आर्यों के भारत पर कब्जा करने  के साथ ही   भारत का परिदृश्य बदल गया  भारत  अचानक पुरुष प्रधान देश बन गया स्त्री दमन सोशण का पर्याय बन गई   जो स्त्री कल तक घर की  प्रधान हुआ करती थी उसकी तक़दीर में पति के साथ सती होना लिख दिया गया  कल तक जिस स्त्री के फैसले परिवार के लिए  मान्य होते थे  उसे स्त्री के तकदीर में देवदासी होना लिख दिया गया बिना उसकी  मर्जी के लोग उसका फैसला करने लगे  सिंधु घाटी की उन्नत सभ्यता यह बताने के लिए काफी है कि स्त्रियों का   बौद्धिक स्तर  कितना ऊंचा और कितना बेहतर रहा होगा   स्त्रियों को दिमाग से विकलांग बनाने के लिए और उनका बौद्धिक स्तर नीचे ग...

सूबेदार मेजर रामजी सकपाल का परिनिर्वाण दिवस 2 फरवरी 1913 को हुआ | भीमराव अंबेडकर जी के पिताजी राम जी सतपाल का जीवन इतिहास

सुबेदार  मेजर रामजी सकपाल परिनिर्वाण दिवस :2 फरवरी.. (14.11.1843--2.2.1913)   2.2.1951 डॉ.अंबेडकर जी के भतीजे मुकुंदराव आनंदराव अंबेडकर जी का देहांत।     डॉ. भीमराव अम्बेडकर का पैतृक गाँव अम्बावाड़े महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के छोटे शहर से पाँच मील दूरी पर है । उनके दादा मालोजी सकपाल ईस्ट इंडिया कंपनी के बम्बई सेना के हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे । उनका कहना था कि युद्ध में बहादुरी के एवज में उन्हें कुछ भूमि आवंटित की गई है । कहा जाता है कि मालोजी सकपाल की दो संताने रामजी (पुत्र) और मीरा बाई (पुत्री) थी ।     रामजी सकपाल का जन्म 14 नवम्बर 1843 को हुआ था ।    अपने पिता की तरह रामजी भी सेना में शामिल हो गये, उनके रेजि   रामजी सकपाल का जन्म 14 नवम्बर 1843 को हुआ था ।    अपने पिता की तरह रामजी भी सेना में शामिल हो गये, उनके रेजिमेंट के सूबेदार मेजर धर्मा मुखाडकर थे जो महार जाति के थे । मेजर धर्मा महाराष्ट्र के पाडे जिले के मुखाड गांव के निवासी थे । उनका परिवार क्षेत्र का सम्मानित परिवार था और उनके सभी सातो भाई ब्रिटिश सेना मे...

बौद्ध धर्म में कौन-कौन से त्योहार आते हैं जानिए

वर्तमान काल्पनिक हिन्दूधर्म,के संस्कार और त्यौहार वैदिक ब्राह्मणों ने बौद्ध धर्म से चुराये और अपना लेबल चिपकाकर लोगों के बीच में उतार दिया है.....       --------जानिये और अनुसरण कीजिये--------- 1)गुरु पूर्णिमा-  गौतम बुद्ध ने आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सारनाथ में प्रथम बार पांच परिज्रावको को दीक्षा दी थी। ये दिन बौद्धों के जीवन में गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता था। बौद्ध धर्म समाप्त करने के बाद ब्राह्मण धर्म के ठेकेदारो ने इस पर कब्ज़ा किया और अपने पाखंडी धोखेबाज ढोंगी साधुओं को इससे जोड़ दिया... 2) कुम्भ का मेला- कुम्भ का मेला बौद्ध सम्राट हर्षवर्धन ने शुरू करवाया था जिसका उद्देश्य बुद्ध की विचारधारा को फैलाना था। इस मेले में दूर दूर से बौद्ध भिक्षु,श्रमण,राजा,प्रजा,सैनिक भाग लेते थे। बौद्ध धर्म समाप्त करने के पश्चात ब्राह्मणों ने इसको अपने धर्म में लेकर अन्धविश्वास घुसा दिया। 3)चार धाम यात्रा- बौद्ध धर्म में चार धामों का विशेष महत्त्व था। ब्राह्मणों ने बौद्ध धर्म के चार धामो को अपने काल्पनिक देवी-देवताओ के मंदिरो में बदल दिया और अपने धर्म से जोड़ दिया आज यही चारो धाम...