सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तथागत बुद्ध ने ज्ञान के सार को कुल 55 बिंदुओं में समेट दिया *

 *तथागत बुद्ध ने ज्ञान के सार को कुल 55 बिंदुओं में समेट दिया *




            👉 चार - आर्य सत्य

            👉 पाँच - पंचशील

             👉 आठ - अष्टांगिक मार्ग और

              👉 अड़तीस - महामंगलसुत 


👉 *बुद्ध के चार आर्य सत्य*


    1. दुनियाँ में दु:ख है।

     2. दु:ख का कारण है।

     3. दु:ख का निवारण है। और

     4. दु:ख के निवारण का उपाय है।

              **********


*पंचशील*


1. हिंसा न करना

2. झूँठ न बोलना

3. चोरी नहीं करना

4. व्यभिचार नहीं करना और

5. नशापान/मद्यपान नहीं करना

                   ********

*अष्टांगिक मार्ग*


1. सम्यक दृष्टि (दृष्टिकोण) /Right view

2. सम्यक संकल्प / Right intention

3. सम्यक वाणी / Right speech

4.  सम्यक कर्मांत/ Right action

5. सम्यक आजीविका/ Right livelihood (profession)

6. सम्यक व्यायाम / Right exersie (physical activity)

7. सम्यक स्मृति / Right mindfulness

8. सम्यक समाधि / Right meditation (Vpasana Meditation)


          ***********

*तथागत बुद्ध ने 38 प्रकार के मंगल कर्म बताये है जो महामंगलसुत के नाम से भी जाना जाता है, निम्न प्रकार है

2. बुद्धिमानों की संगति करना। 

3. शीलवानो की संगति करना। 

4. अनुकूल स्थानों में निवास करना। 

5. कुशल कर्मों का संचय करना। 

6. कुशल कर्मों में लग जाना। 

7. अधिकतम ज्ञान का संचय करना। 

8. तकनीकी विद्या अर्थात शिल्प सीखना। 

9. व्यवहार कुशल एवं विनम्र होना। 

10. विवेकवान होना। 

11. सुंदर वक्ता होना। 

12. माता पिता की सेवा करना। 

13. पुत्र-पुत्री-स्त्री का पालन पोषण करना। 

14. अकुशल कर्मों को ना करना। 

15. बिना किसी अपेक्षाके दान देना। 

16. धम्म का आचरण करना। 

17. सगे सम्बंधियों का आदर सत्कार करना। 

18. कल्याणकारी कार्य करना। 

19. मन, शरीर तथा वचन से परपीड़क कार्य  ना करना। 

20. नशीली पदार्थों का सेवन ना करना। 

21. धम्म के कार्यों में तत्पर रहना। 

22. गौरवशाली व्यक्तित्व बनाए रखना। 

23. विनम्रता बनाए रखना। 

24. पूर्ण रूप से संतुष्ट होना अर्थात तृप्त होना। 

25. कृतज्ञता कायम रखना। 

26. समय समय पर धम्म चर्चा करना ।

27. क्षमाशील होना। 

28. आज्ञाकारी होना। 

29. भिक्षुओ, शीलवान लोगों का दर्शन करना। 

30. मन को एकाग्र करना। 

31. मन को निर्मल करना। 

32. सतत जागरूकता बनाए रखना ।

33. पाँच शीलों का पालन करना। 

34. चार आर्य

              नमोबुद्धाय

बी.एल. बौद्ध

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाबा साहब की अस्थियां आगरा में कब रखी गई | बाबा साहब की हस्तियां आगरा में किसके द्वारा रखी गई

   बाबा साहब की अस्थियां आगरा में : 13 फरवरी....   आगरा के पूर्वोदय चक्कीपाट बुद्ध विहार में रखी है बाबा साहेब की अस्थियां..    13.2.1957 को बाबासाहेब के पुत्र यशवंत राव अंबेडकर द्वारा उनकी अस्थियां आगरा लाई गईं और पूर्वोदय चक्कीपाट बुद्ध विहार में स्थापित की गयी है। हर वर्ष छह दिसम्बर को डॉ. अंबेडकर के महापरिनिवार्ण दिवस पर ये अस्थियां जनता के दर्शनार्थ बुद्ध विहार में रखी जाती हैं।       पूर्वोदय चक्कीपाट बुद्ध विहार की ज़मीन रक्षा विभाग की है और वह इस ऐतिहासिक बौद्ध विहार को हटाने के लिए बार बार कहता है। भदंत ज्ञान रत्न महाथेरा भारत सरकार से अपील करते हुए कहते है की इस ज़मीन को रक्षा विभाग से लेकर हमे दिया जाये ताकि हम बाबा साहेब की याद में भव्य स्मारक का निर्माण करा सके। विहार के हालत अभी खस्ता है।    18.3.1956 को रामलीला मैदान, आगरा में सभा करने के बाद बाबा साहब ने पूर्वोदय चक्कीपाट में तथागत बुद्ध की प्रतिमा अपने हाथों से स्थापित की जो आज भी पूर्वोदय बुद्ध विहार में देखी जा सकती है।      जुलाई 1957 को बौद्ध भिक्षु कौडि...

दीपावली क्यों मनाया जाता है पूरी जानकारी पढ़िए

 इतिहास के पन्नों से... ‘दीपदानोत्सव’,   दीपावली अथवा ‘दीपदानोत्सव’........ ✍️की बुद्ध धम्म में ऐतिहासिकता ऐतिहासिक दृष्टि से देखा जाय तो ‘दीपावली’ को ‘दीपदानोत्सव’ नाम से जाना जाता था और यह वस्तुतः एक बौद्ध पर्व है जिसका प्राचीनतम वर्णन तृतीय शती ईसवी के उत्तर भारतीय बौद्ध ग्रन्थ ‘अशोकावदान’ तथा पांचवीं शती ईस्वी के सिंहली बौद्ध ग्रन्थ ‘महावंस’ में प्राप्त होता है। सांतवी शती में सम्राट हर्षवर्धन ने अपनी नृत्यनाटिका ‘नागानन्द’ में इस पर्व को ‘दीपप्रतिपदोत्सव’ कहा है।  ✍️कालान्तर में इस पर्व का वर्णन पूर्णतः परिवर्तित रूप में ‘पद्म पुराण’ तथा ‘स्कन्द पुराण’ में प्राप्त होता है जो कि सातवीं से बारहवीं शती ईसवी के मध्य की कृतियाँ हैं। तृतीय शती ईसा पूर्व की सिंहली बौध्द ‘अट्ठकथाओं’ पर आधारित ‘महावंस’ पांचवीं शती ईस्वी में भिक्खु महाथेर महानाम द्वारा रचित महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ है। इसके अनुसार बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद तथागत बुद्ध अपने पिता शुद्धोदन के आग्रह पर पहली बार कार्तिक अमावस्या के दिन कपिलवस्तु पधारे थे। कपिलवस्तु नगरवासी अपने प्रिय राजकुमार, जो अब बुद्धत्व प्राप्त क...

धम्मदीक्षा दिवस (धम्मचक्रप्रवर्तन दिवस) 14 अक्टूबर

 धम्मदीक्षा दिवस (धम्मचक्रप्रवर्तन दिवस)14अक्टूबर पर आप सभी साथियों को बहुत बहुत हार्दिक बधाई-- डा.बाबासाहब अम्बेडकर ने 1935 में घोषणा की थी कि मैं हिंदू धर्म में पैदा अवश्य हुआ हूं परंतु हिंदू के रूप से मरूँगा नहीं  उन्होंने सभी धर्मों का भली-भीति अध्ययन किया और पाया कि केवल बौद्ध धम्म ही विज्ञान की कसौटी पर पूरा उतरता हे ये धर्म समानता,स्वतंत्रता,न्याय व प्रज्ञा (ज्ञान) पर आधारित है,इसमें मानव प्रेम, अपनापन ब भाईचारा है यह भ्रमो के जाल में नही फसाता है इसमें कर्मकांड और पाखंड नहीं है, यह ना तो स्वर्ग या मुक्ति का प्रलोभन देता है और ना ही आत्मा और परमात्मा के चक्कर में उलझाता है इसमें न तो देवी-देवताओं को खुश करना होता है और न ही देवी-देवताओं से डरना होता है,इसमें देवी-देवताओं द्वारा किसी अनिष्ट का भी कोई डर नहीं होता, इसमें तो केबल बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में उतार कर दुख और भय से मुक्त होकर ‘संपूर्ण मानव’ जीवन जीना होता है, उन्होंने पाया कि बौध धम्म ‘अत्त दीपो भव’ अर्थात अपना दीपक स्वयं बनो का सिद्धांत देकर मनुष्य को अपने आप पर निर्भर होना सिखाता है.    उन्होंने ...