सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आजादी का आंदोलन क्या वास्तव में आजादी का आंदोलन था- सन 1857 के विद्रोह का सत्य

 -आजादी का आंदोलन क्या वास्तव में आजादी का आंदोलन था- सन 1857 के विद्रोह का सत्य...

1857 के विद्रोह को जब सन 1861 में अंग्रेजों ने महसूस किया कि भारतीय समाज में एक बड़ा तबका उनके खिलाफ लड़ा है,तो वे उन विद्रोहियों की सूची बनाने में लग गए,उनकी प्रवृत्तियों को जाननें और समझने के लिए औपनिवेशिक निर्धारण परियोजना शुरू की गई,जिसके अंतर्गत जनगणना एवम गजेटियर  का निर्माण हुआ,जिसके आधार पर इन जातियों को नियंत्रित करने के लिए अनेक कानून बनाये गए,इस परियोजना का एक असर यह हुआ कि अब जातीय स्मृतियां निश्चित हो गयीं,वे एक बार लिखित होकर छप गयीं,

क्रिमिनल ट्राई पैक्ट इन्हीं प्रक्रियाओं का परिणाम था,जिसके तहत 198 दलित जातियों को चिन्हित किया गया,इन्हें तीन नाम दिए गए,इन्हें एक्स क्रिमिनल ट्राइब्स,डिनोटिफाइड ट्राइब्स,नोमोडिक ट्राइब्स कहा गया,सन 1860 में इसे भारतीय दण्ड संहिता में बदल दिया गया.

 सन 1857 के संघर्ष के बाद जहां स्वयं कथित ऊंची जातियों के लोग राय साहब,राय जमींदार,महाराजा,जागीरदार आदि की उपाधि लेने में मस्त थे,वहीं दलितों के ऊपर उपरोक्त बनाया गया क्रिमिनल ट्राइब्स ऐक्ट लगाया जा रहा था,यह ऐक्ट औपनिवेशिक इतिहास के विभिन्न कालखण्डों में लगाया गया,जो इस प्रकार है,सन 1871,1896,1901,1902,1909,1911,1913,1914 तथा 1924 यहाँ यह जानना बहुत रोचक है कि सन 1857 के तुरंत बाद क्रिमिनल ऐक्ट बनाने और इन दलित जातियों को चिन्हित करनें की आखिर क्या जरूरत पड़ गयी,दरअसल यह भारतीय बहुजन मुलनिवाशियों के खिलाफ बहुत बड़ी साजिस थी,वस्तुतः सन 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजी शासन नें इसे अपनें प्रशासन की खामी के रूप में देखा,तथा भारतीय समाज नें इस विद्रोह से सबक लेकर इसे नियंत्रित करनें के लिए नई रणनीति बनाई,तथा उन्हें आपराधिक जाति बना दिया,जो उनके प्रशासन के लिए चुनौती थे,जो औपनिवेशिक नियमों को नहीं मानते थे,और उन्हें बार बार तोड़ते थे.

 यह सन1857 का विद्रोह कोई सेनाओं,सैनिकों और राजाओं का विद्रोह नहीं था,बल्कि इस विद्रोह में बड़े पैमानें पर आम नागरिक किसानों ने भाग लिया था,जिन गांवों के सैनिक जिनकी संख्या लाखों में थी शहीद हुए थे,गांव के गांव इस विद्रोह से जुड़ गए थे,इस विद्रोह में सब के सब निचली जातियों के साहसी सैनिक नुमा लोग थे,क्योंकि विद्रोह की चिंगारी का मूल कारण था मंगल पांडे द्वारा मातादीन भंगी को पानी पीने के लिए लोटा मांगना,जिसे बाद में कारतूसों में गाय की चर्बी से जोड़ दिया गया क्योंकि मंगल पांडे को सैनिक विद्रोह का मुखिया बताना था,जबकि विद्रोह की चिंगारी कारतूसों में लगी चर्बी से नहीं बल्कि मातादीन भंगी द्वारा मंगल पाण्डे से पानी पीने के लिए लोटे का मांगा जाना था,क्योंकि 18वीं सदी में किसी भंगी द्वारा एक ब्राम्हण से लोटा मांगा जाना ब्राम्हणवाद के खिलाफ एक बहुत बड़ा विद्रोह था,

जिसकी इजाजत मनुस्मृति में कतई नहीं थी बल्कि यह एक भयंकर अपराध था जिसके खिलाफ कठोर सजा का भी  प्रावधान था,इस तरह सन 1857 का विद्रोह सैनिक विद्रोह न होकर ब्राम्हणवाद बनाम जातिवाद का एक आम शोषित भारतवासी का विद्रोह था,इस तरह सन 1857 के विद्रोह के हीरो मातादीन भंगी थे न कि मंगल कोई पाण्डे-

   आजादी का आंदोलन क्या वास्तव में आजादी का आंदोलन था-  पृष्ठ-57-58.

  बी.एल. बौद्ध


<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5460100888476302"

     crossorigin="anonymous"></script>

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

 क्रांतिकारी जय भीम  सिंधु घाटी की सभ्यता से यह  बात साबित होती है कि  सिंधु घाटी की सभ्यता पुरुष प्रधान सत्ता नहीं थी    सिंधु घाटी की सभ्यता स्त्री प्रधान सत्ता थी स्त्री ही घर की प्रमुख हुआ करती थी मुझे यह बताने की जरूरत नहीं  स्त्री प्रधान  सत्ता के कारण सिंधु घाटी की सभ्यता एक उन्नत सभ्यता थी  आर्यों के भारत पर कब्जा करने  के साथ ही   भारत का परिदृश्य बदल गया  भारत  अचानक पुरुष प्रधान देश बन गया स्त्री दमन सोशण का पर्याय बन गई   जो स्त्री कल तक घर की  प्रधान हुआ करती थी उसकी तक़दीर में पति के साथ सती होना लिख दिया गया  कल तक जिस स्त्री के फैसले परिवार के लिए  मान्य होते थे  उसे स्त्री के तकदीर में देवदासी होना लिख दिया गया बिना उसकी  मर्जी के लोग उसका फैसला करने लगे  सिंधु घाटी की उन्नत सभ्यता यह बताने के लिए काफी है कि स्त्रियों का   बौद्धिक स्तर  कितना ऊंचा और कितना बेहतर रहा होगा   स्त्रियों को दिमाग से विकलांग बनाने के लिए और उनका बौद्धिक स्तर नीचे ग...

सूबेदार मेजर रामजी सकपाल का परिनिर्वाण दिवस 2 फरवरी 1913 को हुआ | भीमराव अंबेडकर जी के पिताजी राम जी सतपाल का जीवन इतिहास

सुबेदार  मेजर रामजी सकपाल परिनिर्वाण दिवस :2 फरवरी.. (14.11.1843--2.2.1913)   2.2.1951 डॉ.अंबेडकर जी के भतीजे मुकुंदराव आनंदराव अंबेडकर जी का देहांत।     डॉ. भीमराव अम्बेडकर का पैतृक गाँव अम्बावाड़े महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के छोटे शहर से पाँच मील दूरी पर है । उनके दादा मालोजी सकपाल ईस्ट इंडिया कंपनी के बम्बई सेना के हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे । उनका कहना था कि युद्ध में बहादुरी के एवज में उन्हें कुछ भूमि आवंटित की गई है । कहा जाता है कि मालोजी सकपाल की दो संताने रामजी (पुत्र) और मीरा बाई (पुत्री) थी ।     रामजी सकपाल का जन्म 14 नवम्बर 1843 को हुआ था ।    अपने पिता की तरह रामजी भी सेना में शामिल हो गये, उनके रेजि   रामजी सकपाल का जन्म 14 नवम्बर 1843 को हुआ था ।    अपने पिता की तरह रामजी भी सेना में शामिल हो गये, उनके रेजिमेंट के सूबेदार मेजर धर्मा मुखाडकर थे जो महार जाति के थे । मेजर धर्मा महाराष्ट्र के पाडे जिले के मुखाड गांव के निवासी थे । उनका परिवार क्षेत्र का सम्मानित परिवार था और उनके सभी सातो भाई ब्रिटिश सेना मे...

बौद्ध धर्म में कौन-कौन से त्योहार आते हैं जानिए

वर्तमान काल्पनिक हिन्दूधर्म,के संस्कार और त्यौहार वैदिक ब्राह्मणों ने बौद्ध धर्म से चुराये और अपना लेबल चिपकाकर लोगों के बीच में उतार दिया है.....       --------जानिये और अनुसरण कीजिये--------- 1)गुरु पूर्णिमा-  गौतम बुद्ध ने आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सारनाथ में प्रथम बार पांच परिज्रावको को दीक्षा दी थी। ये दिन बौद्धों के जीवन में गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता था। बौद्ध धर्म समाप्त करने के बाद ब्राह्मण धर्म के ठेकेदारो ने इस पर कब्ज़ा किया और अपने पाखंडी धोखेबाज ढोंगी साधुओं को इससे जोड़ दिया... 2) कुम्भ का मेला- कुम्भ का मेला बौद्ध सम्राट हर्षवर्धन ने शुरू करवाया था जिसका उद्देश्य बुद्ध की विचारधारा को फैलाना था। इस मेले में दूर दूर से बौद्ध भिक्षु,श्रमण,राजा,प्रजा,सैनिक भाग लेते थे। बौद्ध धर्म समाप्त करने के पश्चात ब्राह्मणों ने इसको अपने धर्म में लेकर अन्धविश्वास घुसा दिया। 3)चार धाम यात्रा- बौद्ध धर्म में चार धामों का विशेष महत्त्व था। ब्राह्मणों ने बौद्ध धर्म के चार धामो को अपने काल्पनिक देवी-देवताओ के मंदिरो में बदल दिया और अपने धर्म से जोड़ दिया आज यही चारो धाम...